Monday, June 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण।

बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण।

0
9

टीकाकरण जागरूकता को मिलेगी नई गति।

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। जिले के बगहा-1 एवं बैरिया प्रखंडों में कम्युनिटी ऑफ प्रैक्टिस फॉर डिमांड (CoP-D) कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सीएम जीविका, एएनएम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य समुदाय में नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को कार्य निष्पादन में सहायता हेतु टूल किट एवं बैग पैक प्रदान किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को टीकाकरण संबंधी संदेशों को समुदाय तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विभिन्न व्यवहार परिवर्तन संचार उपकरणों, संवाद सामग्री तथा वीडियो आधारित शिक्षण माध्यमों का उपयोग करना सिखाया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा टीकाकरण के महत्व, समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने की रणनीतियों, छूटे हुए बच्चों की पहचान एवं उन्हें सेवाओं से जोड़ने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही, प्रतिभागियों को प्रभावी संवाद कौशल (Effective Communication Skills) का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे वे समुदाय के लोगों, विशेषकर माता-पिता एवं अभिभावकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर सकें और टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों एवं संकोच को दूर कर सकें। कार्यक्रम में बताया कि प्रशिक्षित फ्रंटलाइन कार्यकर्ता अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में टीकाकरण के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने, समुदाय की भागीदारी बढ़ाने तथा शत-प्रतिशत पात्र बच्चों तक टीकाकरण सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह पहल नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सशक्त बनाने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, श्री शशिकांत पाण्डेय, श्रीमती निधि पाण्डेय एवं श्री मुरारी कुमार के साथ सीओपीडी कार्यक्रम की टीम उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!