Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, 201 बोतल प्रतिबंधित कफ...

मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज, 201 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

0
8

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

रामनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कफ सिरप के कारोबार का खुलासा किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर पुलिस ने औषधि निरीक्षक की मौजूदगी में क्षेत्र स्थित एक एजेंसी एवं दुकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित कफ सिरप TUSKLIS-T COUGH SYRUP एवं GREAT-X COUGH SYRUP की कुल 201 बोतलें बरामद की गईं।


जांच के क्रम में पाया गया कि उक्त कफ सिरप का अवैध रूप से भंडारण और बिक्री की जा रही थी। इस मामले में दो व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिससे क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!