Friday, June 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास रामनगर (बगहा) में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में दवाइयां...

रामनगर (बगहा) में औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में दवाइयां जब्त

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत रामनगर में औषधि विभाग की टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान कई दवा दुकानों और संदिग्ध ठिकानों की जांच की गई, जहां से विभिन्न प्रकार की दवाइयां बरामद की गईं।सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी अवैध रूप से दवाओं के भंडारण और बिना लाइसेंस बिक्री की शिकायतों के आधार पर की गई। जांच के दौरान टीम ने बड़ी मात्रा में दवाइयों को जब्त किया, जिनमें कुछ एक्सपायरी डेट के करीब या संदिग्ध गुणवत्ता की भी बताई जा रही हैं। औषधि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब्त दवाइयों की जांच की जाएगी और संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस व दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

यदि किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों ने इस पहल को सराहा है और उम्मीद जताई है कि इससे अवैध दवा कारोबार पर अंकुश लगेगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित दुकानों से ही दवाइयां खरीदें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!