Monday, June 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मारपीट मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज

मारपीट मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज

0
18

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र में युवक राजकुमार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने वाल्मीकिनगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपित रोहित कुमार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाल्मीकिनगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-17 निवासी राजकुमार ने थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया है कि रविवार को लगभग 10 बजे पूर्वाह्न वह अपने बकाया पैसा को मांगने गया। इसी दौरान वार्ड संख्या-17 के ही रोहित कुमार ने पैसा ना देने को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने कथित रूप से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं।आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी तथा भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। घटना के बाद आसपास के लोगों के जुटने पर मामला शांत हुआ।
पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि घटना से वह और उसका परिवार भयभीत है। उसने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!