बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़/ गोपालगंज।एक नवालीक लडके पर मोबाइल चोरी करने के आरोप लगाकर लड़के को बंधक बनाकर पिटाई करने के मामले में मांझागढ़ पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए नामजद एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा ज्ञात हो कि बरौली थाना क्षेत्र नवादा गांव के प्रभु यादव के 16 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार को बंधक बनाकर तथा मोबाइल चोरी करने के आरोप लगा कर पिटाई करने के मामले में नवालीक युवक के गांव के ही आर ओ के पानी सप्लाई कर्ता रौनक अली ने मांझागढ़ थाना में मांझागढ़ नई बाजार के अरमान अली , आलमगीर अंसारी आशिक अंसारी , अब्दुलाह सहित चार लोगों के विरुद्ध मांझागढ़ थाना कांड संख्या 254 /26 में एफआईआर दर्ज कराया है दर्ज एफआईआर में रौनक अली आरोप लगाया है कि मेरे ही गाँव के प्रभु यादव के लड़के प्रिंस कुमार पानी सप्लाई करने वाले गाडी में शुक्रवार की सुबह मांझागढ़ बाजार में बैठा था इसी बीच मैं आम खरीदने मांझागढ़ बाजार में चला गया इसी बीच प्रिंस कुमार को गाड़ी से खींचकर अरमान अली ,आलमगीर आशिक अंसारी अब्दुलाह सहित चार लोगो शुक्रबार की सुबह घर मे लेजा कर बंधक बनाकर मोबाइल चोरी करने के आरोप लगा कर पिटाई करने लगें घटना की जांच कर मांझागढ़ पुलिस ने नामजद अभियुक्तअरमान अली के घर शुक्रबार की रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया तथा फरार तीन अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापेमारी कर रही है । इसकी जानकारी मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने दी ।






