Wednesday, June 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास जैविक खेती पर दिया गया जोर, किसानों की उमड़ी भीड़।

जैविक खेती पर दिया गया जोर, किसानों की उमड़ी भीड़।

0
14

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।

मझौलिया किसान भवन में बुधवार को खेत बचाओ अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबुलैश अनवर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक अभिषेक कुमार ने किसानों को रासायनिक खाद एवं रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लगातार केमिकल खादों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती है, जिससे उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है।  साथ ही भूमि की गुणवत्ता भी कमजोर होने लगती है। उन्होंने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के अनियंत्रित उपयोग से बचने तथा प्राकृतिक एवं जैविक विकल्पों को अपनाने की अपील की। वही प्रखंड कृषि पदाधिकारी अबुलैश अनवर ने कहा कि खेत बचाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की सेहत को सुरक्षित रखना तथा किसानों को टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने जैविक खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खाद, हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट तथा प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति को संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कृषि विभाग के कर्मी, किसान सलाहकार एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!