Tuesday, June 2, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास विधि-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बगहा पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान

विधि-व्यवस्था मजबूत करने के लिए बगहा पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान

0
2

रमेश ठाकुर – बगहा पश्चिम चंपारण
दिनांक:- 02-05-2026

पुलिस अधीक्षक बगहा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को व्यापक बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न बैंकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा बैंक परिसर और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

पुलिस टीम ने बैंक प्रबंधन एवं ग्राहकों को साइबर अपराध, बैंकिंग धोखाधड़ी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने बैंक कर्मियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने, सीसीटीवी कैमरों को नियमित रूप से संचालित रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया।

चेकिंग अभियान के दौरान बैंकों में आने-जाने वाले लोगों की निगरानी की गई और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

बगहा पुलिस द्वारा चलाए गए इस अभियान से बैंक ग्राहकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई, वहीं अपराधियों के बीच पुलिस की सक्रियता का स्पष्ट संदेश गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!