विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जो अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहा था। इस दौरान पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। घटना की सूचना मिलते ही खनन निरीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






