Monday, June 1, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बेतिया पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों की परीक्षा संपन्न, अनुशासन व दक्षता...

बेतिया पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों की परीक्षा संपन्न, अनुशासन व दक्षता पर जोर

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण बिहार

बगहा पुलिस अधीक्षक के निगरानी में बेतिया पुलिस लाइन स्थित प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षु सिपाहियों की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस परीक्षा के दौरान प्रशिक्षुओं के ड्रिल, पीटी (शारीरिक प्रशिक्षण) एवं दौड़ का विधिवत परीक्षण लिया गया, जिसमें उनकी शारीरिक क्षमता और अनुशासन का बारीकी से आकलन किया गया।परीक्षा के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं अनुशासन व्यवस्था का भी विशेष निरीक्षण किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रशिक्षु सिपाहियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करते हुए उनके शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं प्रशिक्षण के प्रति समर्पण को परखा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक सफल पुलिसकर्मी बनने के लिए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और शारीरिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निरंतर मेहनत करने, अपने कौशल को निखारने तथा कर्तव्य पालन में सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पूरे कार्यक्रम के दौरान परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई, जिससे प्रशिक्षण केंद्र की सुव्यवस्थित व्यवस्था और अनुशासन का परिचय मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!