बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़/ गोपालगज ।जिले के पुलिस कप्तान विनय तिवारी के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत मांझागढ़ पुलिस ने दो शराब कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल। ज्ञात हो कि रविवार की शाम मांझागढ़ पुलिस उच्च पथ 27 पर भड़कुइया गांव के समीप मांझागढ़ पुलिस गस्त कर रही थी । इसी बीच पुलिस को सूचना मिला कि पुरानी बाजार के समीप एक महिला बसवारी मे , शराब छिपा कर बेच रही है । सूचना मिलते ही पुलिस ने जैसे ही उक्त स्थल पर पहुची की पुलिस की गाड़ी देख महिला शराब कारोबारी भागने लगी पुलिस ने अपने दल बल के सहयोग से भाग रही महिला शराब कारोबारी को हिरासत में लेते हुए 6 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त कर महिला शराब कारोबारी बनारस के सोनभद्र जिला के बरकोनिया थाना क्षेत्र के भीखम पुर गांव के अनिल वर्मा की पत्नी सरिता देवी रूप में पहचान कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया वही दूसरी तरफ मांझागढ़ पुलिस के द्वारा त्वरित करवाई करते हुए मांझागढ़ थाना क्षेत्र कोल्हुआ गांव के रघुनाथ महतो के पुत्र शराब कारोबारी बीर बहादुर महतो के घर गुप्त सूचना पर रविवार की शाम छापेमारी कर 28 बोतल बंटी बब्ली शराब जब्त कर शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ करने के बाद सोमवार को जेल भेज दिया शराब कारोबारी के गिरफ्तारी की पुष्टि मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने की ।






