Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुलिस ने देसी चुलाई शराब की जब्त।

पुलिस ने देसी चुलाई शराब की जब्त।

0
135

पुलिस की धमक पाते ही महिला शराब कारोबारी फरार।

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

शराब और शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान के तहत वाल्मीकि नगर पुलिस ने शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के रोहुआ टोला गांव से 3 लीटर देसी चुलाई शराब को जब्त करने में सफलता दर्ज की है।इस छापेमारी अभियान में वाल्मीकि नगर पुलिस के साथ एलटीएफ की टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर चंद्र भूषण सिंह एवं पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने कर रहे थे। इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी है। सुचना प्राप्त हुई थी, कि कुंती देवी पति स्व महंथ बीन शराब का कारोबार करती है। पुलिस की धमक पाकर महिला शराब कारोबारी अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रही।महिला कारोबारी के विरुद्ध उत्पाद एवं मद्ध निषेध अधिनियम के अंतर्गत थाना कांड संख्या 40 /25 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!