Tuesday, March 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 34 सदस्य टीम ने जंगल सफारी कर उठाया वीटीआर का लुफ्त, हुए...

34 सदस्य टीम ने जंगल सफारी कर उठाया वीटीआर का लुफ्त, हुए गदगद।

0
178

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

इन दिनों पड़ रहे भीषड़ गर्मी के कारण जहां लोगों को घर से निकलना भी मुसकिल हो रहा है।वहीं बिहार का मिनी कश्मीर कहे जाने वाले एकमात्र टाइगर रिजर्व वाल्मीकी नगर में इन दिनों पर्यटक गुलजार है। शुक्रवार की शाम बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) के 34 सदस्यीय टीम वीटीआर के भ्रमण के लिए वाल्मीकि नगर पहुंचा। टीम के टूर मैनेजर सचिन कुमार ने बताया की बिहार सरकार के द्वारा अपने कर्मियों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के अंतर्गत जलसंसाधन विभाग के 34 सदस्यीय टीम को वीटीआर भ्रमण कराने का अवसर प्राप्त हुआ। भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित वाल्मीकि नगर बहुत ही रमणीक है। यहां के प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों का मन मोह लेता है। वाल्मीकि नगर के एलीफेंटा रिसोर्ट के प्रबंधक आशुतोष द्विवेदी के सहयोग से हमारी टीम के द्वारा वाल्मीकि नगर के गंडक बराज तथा वीटीआर के पर्यटन स्थल इकोपार्क, कैनोपी झूला, जंगल कैंप, नरदेवी, जटाशंकर, महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने के साथ ही सीमावर्ती नेपाल के वाल्मीकि आश्रम तथा गजेन्द्र मोक्ष दिव्य धाम का भी दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हमारी टीम के द्वारा रविवार को जंगल सफारी का भी आनंद उठाया जाएगा। बिपार्ड ग्रुप में अखिलेश कुमार, पीतांबर प्रसाद, अनिल पासवान,कौशिक कुमार, अदनान मलिक,ममता कुमारी,स्वाति कुमारी, पूजा कुमारी, रीना कुमारी, सीमा कुमारी आदि शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!