Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक से गिरे दो व्यक्ति बुरी तरह जख्मी।

अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक से गिरे दो व्यक्ति बुरी तरह जख्मी।

0
114

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

चमईनिया मोड के समीप वाल्मीकी नगर – बगहा मुख्य सड़क पर शनिवार की शाम एक बाइक तेज रफ्तार में अनियंत्रित मोड के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसमें बाइक पर सवार दो व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गए।घटना की सूचना पर वाल्मीकी नगर थाना के आपात सेवा 112 की टीम पी टी सी बंशीधर के नेतृत्व में घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों जख्मी को वाल्मीकि नगर स्थित अतिरिक्त प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद में लाया गया।जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर व जीएनएम नंदकिशोर सैनी ने प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थिति को चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।इधर दोनों जख्मी व्यक्ति की पहचान रवि कुमार पिता मैनेजर साह उम्र लगभग 30 वर्ष और ज्ञानेंद्र कुमार पिता बृजेश साह उम्र लगभग 23 वर्ष ग्राम लौरिया ब्लॉक चौक वार्ड नंबर 6 निवासी के रूप में हुई है।घटना के बाबत जख्मी ज्ञानेंद्र ने बताया कि हमलोग मदनपुर देवी स्थान दर्शन करने के उपरांत वाल्मीकिनगर नरदेवी मंदिर दर्शन कर वापस अपने घर लौरिया की ओर जा रहे थे।तभी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गया।जहां हम लोग मुख्य सड़क पर ही गिर गए।इस बाबत जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार किया गया है।वहीं एक जख्मी रवि की हालत को चिंताजनक देखते हुए बेहतर उपचार के लिया बगहा रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!