Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सीमावर्ती सड़क पर खतरे का सफर, शेखवा बसंतपुर की पुलिया बनी दुर्घटनाओं...

सीमावर्ती सड़क पर खतरे का सफर, शेखवा बसंतपुर की पुलिया बनी दुर्घटनाओं का कारण

0
402

मेश ठाकुर के साथ अब्दुल बासित- बेतिया पश्चिम चंपारण,बिहार
दिनांक:- 26-04-2025

मैनाटांड़ प्रखंड के शेखवा बसंतपुर गांव में गंडक नहर पर स्थित पुलिया अब लोगों के लिए खतरे का सबब बन गई है। इंडो-नेपाल बॉर्डर को जोड़ने वाले सिकटा-इनरवा हाईवे का हिस्सा होने के बावजूद इस पुलिया की हालत बद से बदतर हो गई है। पुलिया की एक ओर सुरक्षा बाउंड्री दीवार पूरी तरह से टूट चुकी है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में दृश्यता कम होने के कारण कई वाहन इस पुलिया पर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके, प्रशासन की नींद अब तक नहीं टूटी है। ग्रामीण भय और असुरक्षा के बीच सफर करने को मजबूर हैं। खासकर स्कूली बच्चे और वृद्धजन इस मार्ग पर सबसे अधिक जोखिम उठाकर यात्रा कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। ग्रामीण नेता व भाकपा के खालीकुजम्मा ने कहा, “यह पुलिया हमारे गांव ही नहीं, बल्कि सीमावर्ती हजारों लोगों के लिए जीवन रेखा है। प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन इसी पुलिया से गुजरते हैं। सुरक्षा दीवार का ध्वस्त होना एक बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहा है।” वहीं, स्थानीय निवासी जमालुदीन साह, शाहनवाज साह, शेख नुरैन, पूर्व सरपंच नुरैन तथा औबेदुल्ला शाह ने भी प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन शीघ्र कदम नहीं उठाता तो वे मजबूरन सड़क जाम व आंदोलन जैसे कदम उठाएंगे। उन्होंने चेताया कि किसी भी संभावित दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!