विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। पुलिस जिला बगहा अंतर्गत बगहा-2 प्रखंड के दरदरी स्थित विद्यालय में पुलिस अधीक्षक निर्मला द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी ने बच्चों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं, सुरक्षा संबंधी मुद्दों एवं आसपास के माहौल की जानकारी ली।

कार्यक्रम के दौरान एसपी निर्मला ने खासकर बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में युवाओं और छात्रों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए मंचूलों (असामाजिक तत्वों) पर लगाम लगाने के लिए सतर्क रहने, गलत गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने तथा कानून का पालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। बच्चों को साइबर अपराध, नशाखोरी और छेड़खानी जैसे मामलों से सतर्क रहने की भी सलाह दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा।






