दोनों पालियों में 561 परीक्षार्थी महिला कॉलेज में सोमवार के दिन शामिल हुए
शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पंडित उमाशंकर महिला महाविद्यालय बगहा एक में बिहार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक 2023 -27 के यूजी 5वे सेमेस्टर की परीक्षा 24 अप्रैल से शुरू है। बगहा के अन्य कॉलेज केंद्रों पर भी यूजी 5वे की परीक्षा ली जा रही है। महिला महाविद्यालय के प्राचार्य सह सिएस डॉ अरविंद कुमार तिवारी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पांचवें सेमेस्टर एमजेसी की परीक्षा विकक्षकों के कड़ी निगरानी में ली जा रही है। वहीं विभाग द्वारा केंद्रीय मजिस्ट्रेट विनोद कुमार सिंह की तैनाती की गई है। परीक्षा कदाचार मुक्त कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है

। प्राचार्य डॉ अरविंद तिवारी ने बताया कि महिला महाविद्यालय में सोमवार को प्रथम और दूसरी पाली में कुल 561 छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। जिनमे प्रथम पाली में 239 और द्वितीय पाली में 322 परीक्षार्थी शामिल हुए। महिला महाविद्यालय में डिग्री कॉलेज बगहा और जीएमएचपी कॉलेज बगहा के परीक्षार्थी शामिल है। महिला महाविद्यालय में सोमवार को एमजेसी विषय ग्रुप सी और डी की परीक्षा ली गई। परीक्षा 5 मई तक अलग-अलग विषयों की ली जाएगी।

कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थी शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दे रहे हैं। विकक्षकों को द्वारा कड़ी निगरानी में यूजी 5वे सेमेस्टर की परीक्षा परीक्षार्थी दे रहे हैं। मौके पर केंद्रीय मजिस्ट्रेट, विकक्षकों में कुमारी मनोग्या, मोहम्मद नूरआलम, अविनाश कुमार पांडे, विनोद कुमार पांडे, रविंद्र कुमार आदि के साथ महाविद्यालय के कर्मी मौजूद थे।






