बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
माझागढ़ (गोपालगज) कार और बाईक की टक्कर मे ,बाइक सवार दो लोग हुए घायल हो गए एक की मौत हो गयी एक की इस्थिति चिंता जनक बताई जा रही है । बताते चले कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र कोइनी उच्च पथ 27 पर कोइनी ब्रिज के समीप बुधबार की शाम सड़क पार करते समय बिपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित कार ने बाईक मे ,जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दो लोग सड़क पर बाइक के साथ गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गये । घटना की सूचना मिलते हि मांझागढ़ पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर दोनो घायलों को घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल मे, इलाज हेतु भर्ती कराया जहा इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी ।

दूसरे व्यक्ति को चिंता जनक इस्थिति मे बेहतर इलाज हेतु गोरखपुर डॉक्टर ने रेफर कर दिया दोनो घायलों में एक की पहचान कर ली गयी तथा दूसरे की पहचान नही हो सकी है। मांझागढ़ पुलिस के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान गोपाल पुर थाना क्षेत्र गोपालपुर गांव के किशुन साह के 55 वर्षीय पुत्र राजन कुमार के रूप में की गई दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान करने मे पुलिस यूटी हुई है तथा कार को जब्त कर घटना की जाँच मांझांगढ़ पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार घायल व्यक्ति गोपालपुर थाना क्षेत्र के हो सकते है। मृत व्यक्ति पहचान कर पोस्टमार्डम कराने के बाद शव को माँझागढ़ पुलिस के द्वारा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया , गोपाल पुर पुलिस से सहयोग लेकर घायल व्यक्ति की पहचान करने मे पुलिस यूटी हुई है ।इसकी जानकारी थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने दी।






