Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में टेंपू-पिकअप की टक्कर, दो घायल; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बगहा में टेंपू-पिकअप की टक्कर, दो घायल; स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

0
10

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। एनएच 727 पर बगहा-बेतिया मुख्य मार्ग स्थित शास्त्री नगर में रूबी गैस एजेंसी के समीप टेंपू और पिकअप की जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जबकि टेंपू चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ. रामप्रवेश भारती की देखरेख में माइनर ओटी में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इलाज के बाद एक घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि दूसरे की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के जटहां थाना क्षेत्र अंतर्गत जटहां भैरोगंज बाजार निवासी पिकअप चालक वसीम अख्तर और सुरेंद्र पासी के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार सुरेंद्र पासी की हालत गंभीर है और जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है।

घायल चालक वसीम अख्तर ने बताया कि वह बगहा में मिट्टी का सामान लेने आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टेंपू अचानक सामने आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इधर, इलाज के दौरान अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि गार्ड द्वारा घायलों को टांका (स्टिच) लगाने जैसी चिकित्सीय प्रक्रिया की गई, जो नियमों के विपरीत है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में कई बार डॉक्टर समय पर उपलब्ध नहीं रहते और ड्यूटी रोस्टर का भी पालन नहीं होता। साथ ही, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में प्रभारी उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. तिवारी ने बताया कि एक साथ कई मरीज आने के कारण आपात स्थिति में गार्ड की सहायता ली गई। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों के आधार पर ही मरीजों का इलाज किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!