Monday, April 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में बाबा श्याम प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य यात्रा, श्रद्धा से...

बगहा में बाबा श्याम प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व भव्य यात्रा, श्रद्धा से सराबोर हुआ नगर

0
17

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। मारवाड़ी अतिथि परिसर स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह चरम पर है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अप्रैल को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई जाएगी। इसी क्रम में रविवार को भव्य निशान यात्रा एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हाथों में निशान लिए और “जय श्री श्याम” के जयकारों के साथ भक्तों ने पूरे नगर का भ्रमण किया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा, जलपान की व्यवस्था और भक्ति गीतों के माध्यम से भक्तों का अभिनंदन किया गया। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण गूंजता रहा और नगर में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मुख्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!