Tuesday, March 31, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अपहरण व हत्या कांड का बगहा पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, दो...

अपहरण व हत्या कांड का बगहा पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

0
9

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाना क्षेत्र में घटित अपहरण एवं हत्या की सनसनीखेज घटना का बगहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो युवक-युवती का अपहरण कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल के निर्देश पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने मामले की गहन जांच शुरू करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई की। इसी क्रम में कांड में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सके। पुलिस ने बताया कि मामले में प्रयुक्त अन्य साक्ष्यों का भी संकलन किया जा रहा है। साथ ही, इस कांड में शामिल अन्य संभावित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बगहा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!