Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास अंबेडकर जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम सह संगोष्ठी की तैयारी पूर्ण।

अंबेडकर जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम सह संगोष्ठी की तैयारी पूर्ण।

0
187


पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री रेणु देवी ने की समीक्षा बैठक।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 अप्रैल से अंबेडकर जयंती पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मझौलिया पंचायत स्थित 55 पुल के समीप मलंग बाबा के पावन स्थान परिसर में अंबेडकर जयंती पखवाड़ा का आयोजन 27 अप्रैल रविवार को किया गया है। जिसकी तैयारी पूरी तरह पूर्ण हो चुकी है। कार्यक्रम मंच दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार है। कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करने पहुंची बिहार की पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की मंत्री रेणु देवी ने तैयारी का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल तथा मंच की व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों के लिए उचित व्यवस्था करने का निर्देश कार्यक्रम के संयोजक भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह मझौलिया के युवा मुखिया सत्य प्रकाश को दिया। मंत्री रेणु देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। महादलित दलित तथा पिछड़ों के विकास के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है। संविधान निर्माता बाबा साहब के सम्मान में भाजपा द्वारा अंबेडकर जयंती पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बिहार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता सहित पश्चिम चंपारण जिले के सभी विधायक शामिल होंगे।
भाजपा क्षेत्रीय विकास प्रभारी नगर निकाय बेतिया के युवा नेता राहुल कुमार ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास के सिद्धांत पर आधारित पार्टी है। महादलित दलित और पिछड़ों के सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए भाजपा सरकार जन कल्याणकारी विकास योजनाएं बनाकर इनका उत्थान कर रही है।
पशुपालन एवं मत्स्य विभाग की मंत्री रेणु देवी द्वारा कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा बैठक के दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह कार्यक्रम के संयोजक सह मझौलिया के युवा मुखिया सत्य प्रकाश विधायक प्रतिनिधि संदीप श्रीवास्तव भिखारी सिंह जयप्रकाश कुमार जिला अधिवक्ता मंच के विनीत कुमार झा सुनील सिंह प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आर कुमार अनुपम कमल मुखिया पैक्स अध्यक्ष कृष्ण मोहन प्रसाद चौरसिया पूर्व सैनिक ध्रुव बैठा वजीर आलम रंजीत कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!