Monday, March 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चम्पारण बेतिया के द्वारा यातायात थाना का निरीक्षण...

पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चम्पारण बेतिया के द्वारा यातायात थाना का निरीक्षण किया गया।

0
26

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

आज दिनांक 30/03/2026 को को पुलिस अधीक्षक महोदय, प० चम्पारण बेतिया के द्वारा यातायात थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मालखाना, वायरलेस, थाना परिसर का विधिवत निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात विभिन्न पंजीयों यथा सिग्नल/सी०सी०टी०वी०/ स्टैटिक रडार गन / यातायात उपस्कर तख्ती, यातायात सकुलन प्वाईट एवं निराकरण तख्ती, ब्लैक स्पॉट्स एवं दुर्घटना प्रवण क्षेत्र तख्ती, ट्रॉमा केयर एम्बुलेंस / अस्पताल तख्ती, यातायात संचालन / नियंत्रण हेतु डयुटी पंजी, सड़क दुर्घटना अनुसंधान एवं दावा भुगतान निगरानी पंजी, वाहन चालक अनुज्ञप्ति निलंबन / निरस्तीकरण पंजी, शाखा से संबधित विभिन्य पंजीयों का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लंबित कांडों की समीक्षा भी किया गया और समीक्षा के क्रम में कांडों में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अलग से अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही हैl निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष यातायात थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!