विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पश्चिम चंपारण से बड़ी खबर सामने आई है।
शिकारपुर थाना क्षेत्र के राजपुर तुमकड़िया गांव में बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट की गंभीर घटना घटी है। बताया जा रहा है कि विभाग के कनीय अभियंता (जेई) राहुल कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में कार्य कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में जेई राहुल कुमार सहित अन्य कर्मियों को चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और विभाग के अधिकारियों में भी नाराजगी देखी जा रही है।

मामले को लेकर कनीय अभियंता राहुल कुमार ने शिकारपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।






