विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
देवभूमि देवरिया, शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता देवरही मंदिर परिसर में बीती रात जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की पहल पर भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां दुर्गा की आराधना की, और भक्ति रस में सराबोर हो गए। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस दौरान विभिन्न देवताओं की मनोहारी झांकी भी निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की पूजन, आरती और भव्य झांकी के साथ हुई ।

इसके उपरांत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पवहारी जी महाराज, बारीपुर मंदिर के उत्तराधिकारी गोपाल दास जी, देवरहा बाबा आश्रम के महंत श्याम सुंदर दास जी ,जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी ,भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, लोक गायिका अंजली शुक्ला और पूजा ठाकुर को रामनामी पट्टा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने कहा कि जिलाधिकारी महोदया के प्रयास और उनकी दुर्गा माता के प्रति आस्था का सुफल है, कि देवरिया के भक्तों को पहली बार देवरही मंदिर में श्रद्धालुओं का सफल संगम हुआ। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। अंत में प्रसाद प्राप्त कर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख समृद्धि की कामना की।






