विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। दिनांक 23 मार्च 2026 को पुलिस उप-महानिरीक्षक, चंपारण क्षेत्र बेतिया द्वारा बगहा पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा स्मार्ट प्रशिक्षण कक्ष का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्मार्ट प्रशिक्षण कक्ष के माध्यम से पुलिस कर्मियों की तकनीकी दक्षता में वृद्धि होगी, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे अभिलेखों के संधारण एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान में भी काफी सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान उप-महानिरीक्षक ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित कांडों के निष्पादन तथा समग्र कार्यालय व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, बगहा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।






