विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा/नई दिल्ली। बगहा रेलवे गुमटी को बंद नहीं किए जाने की मांग को लेकर आज रेल भवन, नई दिल्ली में बाल्मीकिनगर के माननीय सांसद श्री सुनील कुमार ने केंद्रीय रेलमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने गुमटी बंद होने से आमजन को होने वाली कठिनाइयों से अवगत कराते हुए इस विषय पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया। सांसद श्री कुमार ने रेलमंत्री के समक्ष क्षेत्रीय रेल सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए। उन्होंने का बगहा में ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिल सके। इसके साथ ही मदनपुर देवी हाल्ट स्टेशन की स्वीकृति देने का आग्रह भी किया गया।

इसके अलावा सांसद ने में आधुनिक जनरल कोच लगाने, यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय की समुचित व्यवस्था करने तथा एक एसी चेयर कार जोड़ने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं के मिलने से यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। रेलमंत्री ने सांसद की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया।






