Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बिहार दिवस पर बगहा में स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, शिक्षा...

बिहार दिवस पर बगहा में स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी, शिक्षा और जागरूकता का दिया संदेश

0
27

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा में बिहार दिवस के अवसर पर बगहा नगर में रा. म. वि. उर्दू अंजुमन, बगहा द्वारा रविवार को भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे नगर में जागरूकता का संदेश दिया।
प्रभात फेरी के दौरान बच्चों ने “उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार”, “जय बिहार जय बिहार” और “शिक्षित बिहार, अपना बिहार” जैसे जोशीले नारे लगाए। यह प्रभात फेरी नगर परिषद के बगहा-एक क्षेत्र की विभिन्न गलियों और सड़कों से गुजरते हुए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करती रही।

हालांकि शनिवार को हुई बारिश के कारण कई गलियों और रास्तों में जलजमाव की स्थिति बनी रही, और एनएच 727 के सर्विस लेन अतिक्रमित होने के कारण बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह कीचड़ और पानी भरे होने के बावजूद छात्र-छात्राएं सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते रहे और उनका उत्साह कम नहीं हुआ।
विद्यालय की शिक्षिका रूपम कुमारी ने बताया कि प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि 22 मार्च 1912 को बिहार बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बना था, इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष बिहार दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार दिवस केवल राज्य स्थापना का प्रतीक नहीं, बल्कि बच्चों को अपने राज्य के इतिहास, विकास और शिक्षा के महत्व से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। प्रभात फेरी के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे और बच्चों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ने में सहयोग किया। नगरवासियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के उत्साह की प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!