Sunday, March 22, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सोमेश्वर धाम में नवरात्रि मेला: सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम

सोमेश्वर धाम में नवरात्रि मेला: सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा: 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कार्यक्षेत्र अंतर्गत स्थित के कालिका माता मंदिर में पावन के अवसर पर 19 मार्च से 27 मार्च 2026 तक पूजा एवं मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष प्रबंध किए गए हैं। कमांडेंट के नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। पूरे मार्ग में मेडिकल कैंप, शुद्ध पेयजल और विश्राम हेतु बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही मंदिर तक सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

गौरतलब है कि यह धाम के घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, जहां सुरक्षा के मद्देनजर SSB के जवान लगातार मुस्तैद हैं और श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।अधिकारियों और जवानों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम तरीके से माता रानी के दर्शन कर सकें।

सशस्त्र सीमा बल, 65वीं वाहिनी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन और सुरक्षा बलों के दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा इस पावन आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!