Saturday, March 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में रेलवे फाटक बंद करने के विरोध में कैंडल मार्च, व्यवसायियों...

बगहा में रेलवे फाटक बंद करने के विरोध में कैंडल मार्च, व्यवसायियों में आक्रोश

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा में रेलवे फाटक बंद किए जाने के निर्णय के विरोध में स्थानीय व्यवसायियों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया। अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से रखने के उद्देश्य से आज बड़ी संख्या में व्यवसायियों और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। यह कैंडल मार्च स्टेट बैंक चौराहा से शुरू होकर रेलवे स्टेशन तक निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियां लिए प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करते हुए प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया।इस दौरान व्यवसायियों ने कहा कि रेलवे फाटक बंद होने से उनके कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही आम लोगों को भी आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि फाटक बंद होने से शहर दो हिस्सों में बंट जाएगा, जिससे व्यापार, दैनिक आवाजाही और छात्रों की पढ़ाई पर नकारात्मक असर पड़ेगा। व्यवसायियों ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे फाटक बंद करने से पहले अंडरपास या कोई वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को असुविधा न हो। फिलहाल, शांतिपूर्ण तरीके से किया गया यह प्रदर्शन प्रशासन के लिए एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है। अब देखना होगा कि संबंधित अधिकारी इस मुद्दे पर क्या निर्णय लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!