Saturday, March 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ मंडप व ज्ञान मंच का हुआ...

शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन यज्ञ मंडप व ज्ञान मंच का हुआ उद्घाटन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

0
20

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के चनायनबांध में आयोजित श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन धार्मिक माहौल और भी भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर यज्ञ मंडप एवं ज्ञान मंच का विधिवत उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरे परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखा गया और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान आचार्य पूज्य डॉक्टर स्वामी श्रीधराचार्य महाराज ने माता भगवती महापुराण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शतचंडी महायज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संचार का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मां भगवती की कृपा से सभी कष्टों का निवारण होता है और जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है।


वहीं मौके पर उपस्थित स्वामी मुक्तिनाथ उर्फ अल्टर बाबा ने कहा कि इस प्रकार के महायज्ञ से क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता बढ़ती है और लोगों में आपसी भाईचारा मजबूत होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य अर्जित करने की अपील की।बताया जाता है कि यज्ञ मंडप में पूरे विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महायज्ञ का शुभारंभ हो चुका है। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए मूर्तियों का पट भी श्रद्धापूर्वक खोल दिया गया। आयोजन स्थल पर भक्तों की आस्था देखते ही बन रही है और पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।मौके पर नारायण पटेल ,अभय शाही, आलोक माझी,कैलाश पटेल, लोकेश शाही, शर्मा पटेल सहित सभी यजमान शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!