विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। 65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यक्षेत्र अंतर्गत स्थित में नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक पूजा-अर्चना एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एवं सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

सशस्त्र सीमा बल की 65वीं वाहिनी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग में मेडिकल कैंप, शुद्ध पेयजल, विश्राम के लिए बैठने की व्यवस्था तथा मंदिर तक सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा। यह मंदिर घने जंगलों, दुर्गम पहाड़ियों और क्षेत्र में स्थित होने के कारण यात्रा को विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण बनाता है।

बल के जवान पूरे आयोजन के दौरान तैनात रहेंगे और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहेंगे। सशस्त्र सीमा बल ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें, ताकि नवरात्रि का यह आयोजन शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।






