Friday, March 20, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बिहार दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतापपुर की छात्रा ने मारी...

बिहार दिवस पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतापपुर की छात्रा ने मारी बाजी

0
26

बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

मांझागढ़ , (गोपालगंज) बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रतापपुर की वर्ग सात की छात्रा आंचल कुमारी ने पेंटिंग प्रतियोगिता में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें आंचल कुमारी ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दिया। उनकी पेंटिंग को निर्णायकों द्वारा काफी सराहा गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षकों व अभिभावकों में खुशी का माहौल था । विद्यालय परिवार ने आंचल कुमारी को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भविष्य मे इसी तरह अपने पेंटिंग कला का प्रदर्शन करते हुए जिला का नाम रोशन करेगी यही आशा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!