5051 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने अकराहा नदी में कलश भरा।
जल शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का जन सैलाब।
मझौलिया पश्चिम चंपारण से अनिल कुमार शर्मा की रिपोर्ट
चनायन बांध पंचायत स्थित माइ स्थान परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री सप्त चंडी महायज्ञ के निमित्त गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जल शोभा यात्रा में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा था। हाथी घोड़ा ऊंट भी इस शोभा यात्रा में शामिल थे। भक्ति धुनों पर श्रद्धालु झूम रहे थे और माता का जयकारा लगा रहे थे। जल शोभा यात्रा अरनहवा चनायन बांध बनारसी चौक पारस पकड़ी विशंभरपुर होते हुए मिर्जापुर स्थित आंकड़ाहा नदी पर पहुंचा जहां 5051 कुंवारी कन्याओं और महिलाओं ने कलश में जल भरा और यंग स्थल तक लाया। इस दौरान जगह-जगह हिंदू मुस्लिम श्रद्धालुओं नै शरबत और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था किया था।

रास्ते को साफ सुथरा करके जल्द से ठंडा किया गया था। चंदा शाही कंस्ट्रक्शन पारस पकड़ी के दरवाजे पर जल शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प की वर्षा की गई।
श्री सप्त चंडी महायज्ञ के यजमान और कोषाध्यक्ष अभय शाही ने बताया कि विश्व शांति जनकल्याण सुख समृद्धि शांति भाईचारा के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें समस्त पंचायत वासियों का तन मन और धन से सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि नौ दिवसीय महायज्ञ में अयोध्या बनारस और काशी से आए विद्वान सत्संग की गंगोत्री प्रभावित करेंगे।

चंदा शाही कंस्ट्रक्शन पारस पकड़ी की एम डी प्रीति शाही ने कहा कि समाज में शांति और आपसी सद्भाव के लिए समय-समय पर धार्मिक आयोजन अत्यंत जरूरी होता है। समाज में व्याप्त अंधकार भेदभाव और सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगता है। धर्म के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ती है।
महायज्ञ के संचालक स्वामी मुक्तिनाथ उर्फ अल्टर बाबा ने बताया कि धर्म के उत्थान सनातन धर्म के प्रति लोगों के विश्वास विश्व शांति कल्याण सुख समृद्धि के लिए महायज्ञ प्राण दायक होता है। अशांति अराजकता आतंकवाद युद्ध महामारी से बचाव के लिए महायज्ञ ऑक्सीजन का काम करता है। धर्म के प्रति लोगों की आस्था बढ़ती है। इसलिए पृथ्वी पर समय-समय पर महायज्ञ होना जरूरी है इससे वातावरण भी पवित्र होता है।

इस जल शोभा यात्रा में अध्यक्ष नारायण पटेल
सचिव कैलाश पटेल लोकेश शाही आलोक माझी अरुण कुमार शाही दिनेश कुमार शर्मा जयप्रकाश प्रसाद अंजनी शाही मदन शाह छबीला पटेल धर्मेंद्र यादव सलीम मियां अखिलेश कुमार उमेश राम सुजीत कुमार शाही अंजली कुमारी सुनीता कुमारी पम्मी कुमारी आशा कुमारी गुड़िया कुमारी बिंदु देवी माला देवी सुजाता देवी गायत्री देवी निर्मला देवी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।






