Tuesday, March 17, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में आंधी के बाद आगलगी से कई घर राख, विधायक ने...

बगहा में आंधी के बाद आगलगी से कई घर राख, विधायक ने बांटी राहत सामग्री

0
3

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के बगहा-2 प्रखंड अंतर्गत चरहिया के नौका टोला गांव में 16 मार्च को आई तेज आंधी के बाद हुई आगलगी में कई घर जलकर राख हो गए। इस घटना में ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, जिसमें घरों के साथ-साथ पशुधन और घरेलू सामान भी नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से वाल्मीकि नगर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने पहल करते हुए बर्तन, कपड़े एवं खाद्य सामग्री का वितरण कराया।

राहत सामग्री वितरण के दौरान पहुंचे विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न पटेल ने कहा कि यदि ग्रामीणों के पास पक्के मकान होते तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। उन्होंने बताया कि विधायक का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से सुरक्षा मिल सके।उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जब तक सभी को पक्का आवास उपलब्ध नहीं हो जाता, तब तक सुरक्षा के अन्य उपाय किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गंडक पार के पिपरासी प्रखंड में बड़ी दमकल गाड़ी की व्यवस्था कराई गई है और अन्य तीन प्रखंडों के लिए भी इसकी मांग की गई है। इस मौके पर कांग्रेस बगहा-2 प्रखंड अध्यक्ष गंगा विष्णु काज़ी, इदरीश मियां, रामाशीष यादव, ध्रुव राम, दीपक पटेल एवं चमारी गुरो सहित कई लोग उपस्थित रहे और राहत कार्य में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!