Monday, March 16, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास महिला थाना व एससी/एसटी थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक...

महिला थाना व एससी/एसटी थाना का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

0
9

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को महिला थाना तथा अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिला थाना के निरीक्षण के दौरान एसपी ने मालखाना, सीसीटीएनएस, वायरलेस कक्ष, थाना परिसर एवं आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया। इसके बाद खतियान-02, गिरफ्तारी पंजी, अनुसंधान पंजी, हाजत पंजी सहित शाखा से संबंधित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया और रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने अनुसूचित जाति/जनजाति थाना का भी निरीक्षण किया। यहां भी मालखाना, सीसीटीएनएस, वायरलेस कक्ष, थाना परिसर एवं आवासीय बैरक की व्यवस्था की जांच की गई। साथ ही खतियान-02, गिरफ्तारी पंजी, अनुसंधान पंजी, हाजत पंजी समेत अन्य संधारित अभिलेखों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान एसपी ने एससी/एसटी से संबंधित मामलों में पीड़ितों को समय पर मुआवजा प्रस्ताव भेजने तथा कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कानून व्यवस्था के मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने की भी हिदायत दी।

इस अवसर पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), पुलिस निरीक्षक सदर अंचल, महिला थानाध्यक्ष, एससी/एसटी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!