Monday, March 16, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा के डुमरिया गांव में 50 लाख की चोरी, गैस कटर से...

बगहा के डुमरिया गांव में 50 लाख की चोरी, गैस कटर से दरवाजा काटकर ले उड़े जेवर-नकदी

0
21

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। बगहा पुलिस जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरिया गांव में बीती रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने देवेन्द्र कुमार गिरी के घर को निशाना बनाते हुए करीब 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, नगद और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि परिवार के अधिकांश सदस्य पिछले पांच दिनों से बेतिया में नए घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में गए हुए थे। घर की निचली मंजिल के एक कमरे में गृहस्वामी देवेन्द्र कुमार गिरी अकेले सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर के पीछे सरेह की तरफ से पहुंचे और पीछे के रास्ते से दूसरी मंजिल पर चढ़ गए।

चोरों ने गैस कटर की मदद से दरवाजा काटकर घर में प्रवेश किया और अलमारी तोड़कर उसमें रखे लगभग 50 लाख रुपये के जेवरात, नगद, महंगे कपड़े और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलने पर नगर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घर के पीछे सरेह वाले हिस्से में पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और चोरों के आने-जाने के संभावित रास्ते की जांच की। इस संबंध में गृहस्वामी देवेन्द्र कुमार गिरी ने नगर थाना बगहा में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने बताया कि चोरों ने दरवाजा काटकर अलमारी तोड़ दी और उनके पुत्र मणिकांत गिरी तथा नीलमणि गिरी के आभूषण, नगद सहित करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। साथ ही उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की है। नगर थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!