Friday, March 13, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास ठकराहां में पहली बार दिव्यांगजनों को मिली बैट्री चालित ट्राईसाइकिल, चार लाभुक...

ठकराहां में पहली बार दिव्यांगजनों को मिली बैट्री चालित ट्राईसाइकिल, चार लाभुक हुए लाभान्वित।

0
15

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया जिले के सुदूरवर्ती प्रखण्ड ठकराहॉ में पहली बार मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना संबल के तहत चार बैट्री चालित ट्राई साईकिल का वितरण किया गया है। इस अवसर पर प्रखण्ड प्रशासन के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम जनता भी सम्मिलित हुए। योजना का लाभ पाने वाले लाभुकों का नाम जग मुखिया, संतोष गुप्ता, भृगुन राम, शगुन राम है। योजना का लाभ पाने के लिए मुख्य अहर्ता 40 प्रतिशत से अधिक चलन्त दिव्यांगताधारी होना आवश्यक है और यह दिव्यांगजनों में गतिशीलता बनाए रखने एवं रोजगार अथवा शिक्षा के क्षेत्र में उपयोग के लिए दिया जाता है। बैट्री चालित ट्राई साईकिल पाने के लिए बिहार सरकार की ऑनलाईन पोर्टल सम्बल योजना पर आवेदन करना पडता है। लाभुक में श्री संतोष गुप्ता ने बताया की मैं भतहवा चौक पर होटल चलाता हॅू। मुझे बैट्री चालित ट्राई साईकिल मिलने से रोजगार में मदद मिलेगी। अब मैं प्रतिदिन ठकराहॉ बाजार जाकर होटल के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी कर सकूगा। आज मैं काफी खुश हॅू और मुख्यमंत्री जी की इस कल्याणकारी योजना के लिए आभारी हॅू, साथ ही मैं उनके स्वस्थ तथा दीर्घायु होने की कामना करता हॅू।’

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने बताया कि इन चार लाभुकों के अतिरिक्त प्रखण्ड के चार और दिव्यांगजनों के लिए बैट्री चालित ट्राई साईकिल की स्वीकृति जिला पदाधिकारी द्वारा दी गई है, जिसका वितरण इसी माह के अंत में संभव है। उन्होंने बताया कि सरकार के निदेश पर प्रखण्ड के सभी पंचायतों में ’’सुशासन शपथ, प्रशासन गॉव की ओर’’ अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें जन समस्याओं को सुना एवं उसका निष्पादन किया गया। इस अभियान में काफी लोग ऐसे मिले जिनके पास दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उन्हें कोई सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। प्रखण्ड द्वारा पत्र के माध्यम से जिला पदाधिकारी को बताया कि ठकराहॉ प्रखण्ड जिला का सबसे पिछडा क्षेत्र है, जो अनुमण्डल तथा जिला मुख्यालय से कटा हुआ है, यहॉ से आवगमन का सुलभ साधन जैसे बस या रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यहॉ लोग अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बनवा पाते हैं। प्रखण्ड के अनुरोध पर जिला पदाधिकारी द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र-सह- यु०डीoआइ०डीo कार्ड हेतु मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। इसी 18 तारीख से और अप्रैल में 18 तारीख को प्रखण्ड परिसर में शिविर आयोजित कर दिव्यागजनों का प्रमाणीकरण किया जायेगा और उन्हें प्रमाण पत्र के साथ उनके लिए आवश्यक सहायक उपकरण जैसे- बैट्री चालित ट्राई साईकिल, व्हील चेयर, श्रवण यंत्र, वैशाखी आदि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जायेगी। अभी प्रखण्ड के सभी पंचायतों में दिव्यांगजनों का सर्वे कर सूची बनायी जा रही है। स्थानीय जगीराहॉ पंचायत के माननीय मुखिया श्री चन्द्रबाबु जी से कहा कि हमारा प्रखण्ड आज भी काफी पिछडा हुआ है, जहॉ पात्र लाभुकों को भी उचित कागजातों के अभाव में सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। हम प्रशासन के प्रयास की सराहना करते हैं और वादा करते हैं कि अपने पंचायत के सभी दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र शिविर में बनवायेंगे और उन्हें सभी सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिलवाने का कार्य करेंगे। अंत में अरविन्द कुमार कार्यपालक सहायक ने बताया कि सहायक निदेशक श्री शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में आज जिला को ऐतिहासिक सफलता मिली है और काफी काम समय में ही जिला में 600 से अधिक लाभुकों को जिलास्तरीय स्क्रीनिग समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!