Friday, March 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज

0
2

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हुए दो युवकों की मौत मामले में परिजनों की ओर से स्थानीय थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। बताते चले कि यह घटना भेड़िहारी के पास बरदाहा मोड़ के समीप जंगल क्षेत्र में हुई, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई थी। मिली जानकारी के अनुसार लौकरिया थाना क्षेत्र के जरार गांव निवासी गणेश मुंडा ने वाल्मीकिनगर थाने में आवेदन देकर बताया है कि उनका भतीजा शंखपाल मुंडा (पिता – सुरेश मुंडा) अपने साथी घनश्याम मुंडा (पिता – रामप्रित मुंडा) के साथ विगत 4 मार्च को घर से मोटरसाइकिल (शाइन एसपी, रजिस्ट्रेशन नंबर BR22 AC 7628) से शाम करीब 3 बजे निकला था। बताया गया कि शंखपाल मुंडा की शादी तय हुई थी और वह मेडिहारी कम्पार्ट के निवासी अनूप मुंडा (पिता – स्वर्गीय फानू मुंडा) के ससुर से मिलने गया था। अगले दिन 5 मार्च को उसकी पुजाई की रस्म होने वाली थी। परिजनों के अनुसार जब रात करीब 8 बजे तक दोनों युवक घर वापस नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिजनों ने मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दोनों का मोबाइल फोन बंद बता रहा था। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें ढूंढने के लिए निकल पड़े। खोजबीन के दौरान जब परिजन भेड़िहारी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बरदाहा मोड़ के पास लोगों की भीड़ लगी हुई है और पुलिस भी मौके पर मौजूद है। जब उन्होंने जानकारी ली और घटनास्थल के पास जाकर देखा तो पता चला कि एक मोटरसाइकिल पेड़ से टकराकर जंगल की खाई में गिर गई है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। परिजनों ने जब शव को देखा तो दोनों की पहचान शंखपाल मुंडा और घनश्याम मुंडा के रूप में की। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। गणेश मुंडा ने अपने आवेदन में स्पष्ट रूप से कहा है कि यह हादसा मोटरसाइकिल दुर्घटना के कारण हुआ है और इसमें किसी भी व्यक्ति का कोई दोष नहीं है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। इधर सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और सावधानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरदाहा मोड़ के पास सड़क घुमावदार और जंगल से घिरा हुआ है, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में प्रशासन से यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग भी उठने लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!