Saturday, March 14, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रखंड एक व दो में एक...

पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रखंड एक व दो में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया

0
214

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा एक और दो में पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पंचायती राज दिवस के अवसर पर दोनों ही प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में प्रखंड के सभी पंचायती पदाधिकारी और कर्मियों को लाईव प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायत विकास सूचकांक विषय पर प्रखंड में एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा दो बिड्डू कुमार राम और बीडीओ बगहा एक प्रदीप कुमार के मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर पंचायत के जनप्रतिनिधि और पंचायत के सभी कर्मचारी डाटा एंट्री ऑपरेटर आईटी एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!