विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा एक प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित जनता दरबार में कुल 15 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें अतिक्रमण, दस्तावेजी विवाद, भूमि बंटवारा, रसीद कटना सहित अन्य राजस्व संबंधी मामले शामिल रहे।
अंचल अमीन राघवेंद्र कुमार ने नर्मदा श्रीवास्तव अंचल अधिकारी बगहा एक के दिशानिर्देश पर जनता दरबार का आयोजन किया।

इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और आवश्यक कागजी जांच-पड़ताल की गई। जहां कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। जिसको लेकर अंचल अधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को त्वरित और पारदर्शी न्याय दिलाना है, ताकि राजस्व से जुड़े विवादों का निपटारा समयबद्ध तरीके से हो सके। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताया।






