Thursday, February 26, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बिहार विधानसभा में गूंजा बगहा में मरीन ड्राइव निर्माण का मुद्दा

बिहार विधानसभा में गूंजा बगहा में मरीन ड्राइव निर्माण का मुद्दा

0
26

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा विधानसभा के विधायक राम सिंह के द्वारा बगहा नगर परिषद क्षेत्र में प्रस्तावित मरीन ड्राइव निर्माण का मुद्दा गुरुवार को चल रहे विधानसभा सत्र में जोरदार ढंग से उठाया गया। जहां विधायक ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान इस महत्वाकांक्षी योजना की ओर आकृष्ट कराया।सदन में विधायक राम सिंह ने कहा कि बगहा नगर के 22 वार्ड नदी के किनारे बसे हुए हैं। ऐसे में यदि मरीन ड्राइव का निर्माण होता है तो इससे न केवल शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी, बल्कि नगर के सौंदर्यीकरण और पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सरकार से निर्माण कार्य की प्रगति, प्रशासनिक स्वीकृति तथा विभागीय प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।

इस पर संबंधित मंत्री ने सदन को अवगत कराया कि मरीन ड्राइव निर्माण को लेकर विभागीय स्तर पर आवश्यक प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित स्वीकृति एवं आगे की कार्ययोजना पर काम चल रहा है तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।विधायक राम सिंह ने कहा कि बगहा नगर परिषद के समुचित विकास, यातायात सुविधा के विस्तार और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वे इस मुद्दे को लगातार सदन में उठाते रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मरीन ड्राइव परियोजना के साकार होने से बगहा शहर को एक नई पहचान मिलेगी और स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!