Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वाल्मीकी नगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के रनवे पर उगे घास में लगी...

वाल्मीकी नगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के रनवे पर उगे घास में लगी आग।

0
225

आग की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची वाल्मीकि नगर थाने की आग्नि समन (फायर ब्रिगेड)

ग्रामीण व पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु गुप्ता की रिपोर्ट

वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र में मौसम में बदलाव के साथ बुधवार की दोपहर अगलगी की घटना वाल्मीकि नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के रनवे से सटे उगे घास में आग लग गई। इस बावत जानकारी देते हुए लक्ष्मीपुर,रमपुरवा पंचायत के उपमुखिया सह वार्ड सदस्य छट्टू दास ने बताया कि वाल्मीकि नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रनवे के समीप अज्ञात कारणों से आग लगी है ।आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वाल्मीकि नगर थाने को दी गई। इस सूचना पर तत्वरीत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची वाल्मीकि नगर थाने के आग्नि समन (फायर ब्रिगेड) ने आग के विकराल रूप को देखते हुए कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!