Saturday, February 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मुखिया ने लगाई अंचलाधिकारी से गुहार।

मुखिया ने लगाई अंचलाधिकारी से गुहार।

0
8


स्थायी दुकान टूटने से दुकानदारों के समक्ष होगी भुखमरी की समस्या।


नियम पूर्वक दुकान लगाने की मांग अंचलाधिकारी से।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्य प्रकाश ने अंचलाधिकारी मझौलिया को एक लिखित पत्र देकर कहा है कि अतिक्रमण मुक्त अभियान में स्थाई दुकानदार भी आ गए हैं जिनका दुकान टूटने से उनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। मुखिया सत्य प्रकाश का कहना है कि कुछ दुकानदार वैसे हैं जो लगभग 60 वर्षों से अधिक समय से स्थाई दुकान लगा रहे हैं लेकिन दुकान टूटने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है।
सब्जी दुकान फल दुकान मसाला दुकान ठेला पर संचालित दुकान आदि पंचायत भवन परिसर में व्यवस्थित कर दिया गया है। बहुत से दुकानदार अपनी अपनी दुकानों को प्रशासन का आदेश मानते हुए पीछे हटा लिए हैं। स्थाई दुकानदार भी अपने अपने आगे से छप्पर हटा लिए हैं। जो आवा गमन और सुरक्षा की दृष्टिकोण से अच्छा है। साथ ही जाम की समस्या से निजात पाया गया है।
मुखिया ने अंचलाधिकारी से मांग किया है कि लगभग 60 वर्षों से स्थाई दुकान लगाने वाले दुकानदारों को उजाड़ा नहीं जाए। नियम पूर्वक दुकान लगाने का आदेश दिया जाए। मनरेगा हाट बाजार का निर्माण होते ही सभी को व्यवस्थित कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!