अतिक्रमण मुक्त करें सरकारी भूमि अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मंगलवार को थाना परिसर में मझौलिया के व्यवसाईयों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने एक बैठक की। प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करें अन्यथा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक संघ का विधिवत निबंधन कराकर समय-समय पर सदस्यों के साथ अनिवार्य रूप से बैठक करते हुए दिशा निर्देश दें।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि अतिक्रमण मुक्त नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा जिसकी सारी जवाब दे ही अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति की होगी।

उन्होंने उपस्थित व्यवसाईयों से कहा कि अब जब भी बैठक होगी व्यावसायिक संघ के अधिकारियों के साथ होगी। संघ के अधिकारी अतिक्रमण मुक्त कराने में प्रशासन का सहयोग करें।
मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कानून अपराध है। वैसे अतिक्रमणकारी जो सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किए हैं पूर्ण रूप से अभिलंब खाली कर दे अन्यथा उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज करते हुए जुर्माना वसूला जाएगा।
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने कहा कि प्रशासन का सहयोग करें। कानून को हाथ में नहीं ले। कोई भी समस्या हो तो प्रशासन को सूचित करें। प्रशासन आपकी मदद के लिए सदैव तैयार है।

इस अवसर पर मुखिया सत्य प्रकाश ने भी उपस्थित दुकानदारों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि मझौलिया को स्वच्छ स्वस्थ और सुरक्षित बनाने में सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह सचिव सुमन पांडे कोषाध्यक्ष अनिल सिंह रंजन पटेल संजय पटेल विश्वनाथ जायसवाल शंभू ठाकुर सिकंदर शर्मा मुन्ना कुमार अमर कुमार मनोज शाह वसीम आलम राजा महतो रॉकी सिंह राजेश शर्मा अखिलेश चौरसिया इंद्रासन महतो लाल बाबू कुमार तिलक शाह सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।






