Monday, February 16, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बगहा में जदयू की अहम बैठक सम्पन्न.

बगहा में जदयू की अहम बैठक सम्पन्न.

0
3

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा आईबी परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें 1 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने, पार्टी निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष चुनाव सम्पन्न कराने तथा 28 फरवरी को दिवंगत वाल्मीकिनगर के पूर्व सांसद जननायक बैद्यनाथ प्रसाद महतो की पुण्यतिथि पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया।

निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सेवा एवं जनसंपर्क आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं जिला अध्यक्ष चुनाव पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक सह बगहा जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!