Monday, February 16, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

0
5

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया ब्लॉक रोड स्थित धनेश शाह के किराना दुकान में बीती रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखी लाखों रुपये मूल्य की किराना सामग्री जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान का अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था। प्रारंभिक आशंका के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। दुकान संचालक धनेश शाह का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के सदमे से वह बार-बार बेहोश हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को मुआवजा देने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!