Sunday, March 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वैनिटी वैन के माध्यम से पासपोर्ट बनाने का शुभारंभ बगहा अनुमंडल कार्यालय...

वैनिटी वैन के माध्यम से पासपोर्ट बनाने का शुभारंभ बगहा अनुमंडल कार्यालय में हुआ शुरू

0
612

तीन दिवसीय शिविर के माध्यम से 155 लोगों का पासपोर्ट नया एवं पुननिर्गमन बनना हुआ शुरू

जल्द बगहा अनुमंडल में पासपोर्ट कार्यालय का होगा शुभारंभ

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण

बगहा अनुमंडल में मंगलवार के दिन वैनिटी वैन के माध्यम से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना द्वारा नया एवं पुननिर्गमन पासपोर्ट का शुभारंभ हुआ। इस वैनिटी वैन का शुभारंभ क्षेत्री पासपोर्ट पदाधिकारी आईएफएस स्वधा रिजवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बगहा अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार, डीसीएलआर अंजलीका कृति, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के मौजूदगी में शुभारंभ किया गया।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वधा रिजवी ने प्रेस संबोधन में बताया कि लगातार पश्चिमी चंपारण बेतिया में यहां के लोगों के लिए पासपोर्ट बनाया जा रहा है। लेकिन यह लोगों के आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा है। जिसे पूरा करने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा वैनिटी वैन के माध्यम से बगहा अनुमंडल में तीन दिवसीय शिविर के माध्यम से 24 अप्रैल तक 155 लोगों के ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिसके माध्यम से लोगों का पासपोर्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्वधा रिजवी ने बताया कि जल्द ही बगहा अनुमंडल में 2 से 3 महीना के अंदर पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ भी होगा। जिससे इस बगहा क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट के लिए पटना और बेतिया या अन्य जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा बगहा अनुमंडल से ही लोग को पासपोर्ट बनवाने की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर पासपोर्ट कार्यालय के सदस्य मौजूद थे जिनमें सहायक पासपोर्ट अधिकारी पंकज कुमार, मनोरंजन कुमार, पंकज कुशवाहा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!