विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा साठी थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मालखाना, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क, वायरलेस, थाना परिसर एवं आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात विभिन्न पंजी यथा अपराध निर्देशिका पार्ट-1, पार्ट-2, पार्ट-3, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुंडा पंजी, एवं अन्य पंजियो में की गई प्रविष्टी का अवलोकन किया गया।

साथ ही बहुत दिनों से लंबित हत्या लूट डकैती से संबंधित कांडों का समीक्षा करते हुए उपरोक्त कांडों में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारंट एवं कुर्की प्राप्त कर गिरफ्तारी कर निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, पुलिस अंचल निरीक्षक शिकारपुर अंचल, थानाध्यक्ष साठी थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।






