Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया शिविर बगहा में मनाया गया विश्व...

65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बेतिया शिविर बगहा में मनाया गया विश्व कैंसर दिवस

0
18

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

आज दिनांक 04 फ़रवरी 2026 को 65 वाहिनी बेतिया शिविर बगहा में विश्व कैसर दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी/कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति बल के कार्मिकों एवं उनके परिवारजनों में जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम में डॉ. सतजीत नन्दकोल्यार द्वारा कैंसर की बीमारी उनके कारण, प्रारंभिक लक्षणों तथा समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में पहचान होने पर कैंसर का उपचार संभव है ।

वहीं डॉ. श्रीमती रेशमी नन्दकोल्यार स्त्रीरोग विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं में होने वाली कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों के संबंध में भली-भांति अवगत कराया गया । उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार अपनाने एवं जागरूक रहने का आह्वान किया।


इस अवसर पर कमांडेंट श्री नंदन सिंह मेहरा, 65 वाहिनी स.सी.बल बेतिया, डॉ. सतजीत नन्दकोल्यार, डॉ. श्रीमती रेशमी नन्दकोल्यार स्त्रीरोग विशेषज्ञ, श्री पप्पू गुप्ता, प्रतिनिधि अध्यक्षा नगर परिषद बगहा, श्रीमती रश्मि रंजन उपाध्यक्षा नगर परिषद बगहा, श्री नीलकांत उप कमांडेंट, श्री नागेन्द्र प्रसाद प्रधानाचार्य, बालिका उच्च विद्यालय बगहा, श्री निप्पू पाठक प्रधानाचार्य सन फ्लावर स्कूल बगहा, श्री शेतेंद्र सरन निदेशक, सनबीम स्कूल बगहा, श्री मानवेन्द्र पाण्डेय, दैनिक जागरण, संदीक्षा सदस्य, विद्यार्थीगण, बिहार पुलिस के नव प्रशिक्षु एवं सशस्त्र सीमा बल कार्मिक उपस्थित थे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!