Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home क्राइम जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार भारी मात्रा में...

जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार भारी मात्रा में नकली व असली करेंसी बरामद

0
44

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

मोतिहारी पुलिस ने जाली नोट तस्करी से जुड़े एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली भारतीय व नेपाली करेंसी के साथ-साथ असली नेपाली नोट, जाली नोट बनाने में प्रयुक्त सामग्री और वाहन भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार 31 जनवरी 2026 को हरैया थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति नेपाल से जाली नोट लेकर बिहार आने वाले हैं। सूचना से वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम ने बोधी माई मंदिर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके पास से 18,500 रुपये के जाली भारतीय नोट बरामद हुआ।

इन दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही व वरीय अधिकारियों के निर्देश पर आसूचना इकाई के साथ पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी कर सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र से अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में पुलिस ने 25 लाख रुपये के नेपाली जाली नोट, 1.40 लाख रुपये असली नेपाली करेंसी, 22 बंडल सादा पेपर, जाली नोट बनाने के केमिकल व अन्य उपकरण, तीन मोटरसाइकिल और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। इस संबंध में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!